भोजपुर में साढ़े 3 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित: मोम फैक्ट्री और मोती टोला फीडर से पावर कट, बीच सड़क से पोल को शिफ्ट किया जाएगा – Bhojpur News

Spread the love share



भोजपुर जिले के मोम फैक्ट्री और मोती टोला फीडर से साढ़े 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। आज सुबह 11 बजे से दोहपर 2:30 तक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता ने कहा कि इस अवधी में 11 kv आनंद नगर फीडर में सड़क निर्माण एजेंसी की ओर

.

साथ ही मोती टोला फीडर से 2 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 kv मोती टोला फीडर में सड़क निर्माण में चौड़ीकरण के लिए बीच में आ रहे पोल और पेड़ों को छंटाई व पोल को सदर के अंतिम छोर पर गाड़ने के लिए दोहपर 1 बजे से दोहपर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मोहल्ले वासियों से अपील है कि पहले से अपने-अपने घरों के जरूरी काम को निपटा लें और पानी की व्यवस्था कर लें।

इस क्षेत्र के सभी पोल व जर्जर तार की मरम्मत की जाएगी, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। इसके लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली से जुड़े कार्य को समय से पहले निपटा लें।

उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए होने वाली परेशानी को लेकर खेद प्रकट करते हुए सहायक अभियंता ने कहा कि काम खत्म होने के साथ जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी ।

इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

धनुपरा, बायपास रोड, DAV स्कूल के आसपास, ब्ल्यू हेवेन, रिलायंस जियो पेट्रोल पंप, ITI कॉलेज, मोती टोला, बलुवाहिया, रौजा, कसाई टोला, दूध कटोरा, नजीरगंज, अहिरपुरवा, शर्मा रेडियो, इब्राहिम नगर, धरहरा मठिया के आसपास के क्षेत्र में बिजली ठप होगी।



Source link


Spread the love share