भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाने वाले नौ लोगों को मिला सम्मान – Patna News

Spread the love share



भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत कर उन्हें घूस लेते रंगेहाथ पकड़वाने वाले नौ लोगों को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने सम्मानित किया। निगरानी कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रथम सतर्कता सम्मान समारोह में डीजी जीतेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि ब्यूरो ने प

इस हिसाब से अनुमानत: दिसंबर तक 75 केस दर्ज होंगे और 81 गिरफ्तारियां होंगी। वर्ष 2024 में 8 मामलों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। डीजी ने कहा कि हर तीन महीने पर सतर्कता सम्मान समारोह किया जाएगा। वर्ष 2025 में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 15, पुलिस विभाग से 12, ग्रामीण विकास विभाग और शिक्षा विभाग से 3-3, स्वास्थ्य विभाग से 2 जबकि ऊर्जा विभाग, पंचायती राज, योजना एवं विकास विभाग, नगर निगम, मत्स्य विभाग और समाहरणालय से एक-एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।

नीरज कुमार, संतोष कुमार, अवधेश प्रसाद सिन्हा, कामेश ठाकुर, अनिल कुमार राय, गौरी शंकर सिंह, सिकंती देवी, रवि कुमार को सम्मानित ​किया गया। समारोह में आईजी गरिमा मलिक, डीआईजी नवीन कुमार झा, मृत्युंजय कुमार भी शामिल थे।



Source link


Spread the love share