मेडा की 775 MIG और HIG श्रेणी के प्लाटों के लिए ई-ऑक्शन सोमवार को शुरू हुआ था, लेकिन एचडीएफसी बैंक के सर्वर में गड़बड़ी के कारण इसे पूरा नहीं किया जा सका। अब यह ई-ऑक्शन फिर से शुरू होगा। 22 अक्टूबर को…
मेडा की विभिन्न आवासीय योजनाओं में काटे गए 775 एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के प्लाटों के लिए सोमवार को शुरू हुआ ई-ऑक्शन एचडीएफसी बैंक के सर्वर में गड़बड़ी आने के चलते पूरा नहीं हो सका था। आज ई-ऑक्शन फिर से शुरू हो रहा है। बोली वहीं से शुरू होगी जहां तक बोली पहुंच चुकी थी। 22 अक्टूबर को होने वाला ई-ऑक्शन 25 और 26 अक्टूबर को होगा। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि 21 अक्टूबर वाला ई-ऑक्शन गुरुवार को होगा और वहीं से शुरू होगा जहां सर्वर के खराब होने से बहुत से बिडर बोली लगाने या इवेंट में प्रतिभाग करने से वंचित रह गए थे। इसके साथ ही 22 अक्टूबर को होने वाला ई-ऑक्शन दो भागों में 25 और 26 अक्टूबर को किया जाएगा। ई-ऑक्शन पूरी पारदर्शिता के तहत कराया जा रहा है। किसी भी प्रतिभागी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सभी को पूरा मौका मिलेगा। कुल 775 प्रोपर्टी के सापेक्ष 3651 लोगों ने ईएमडी जमा कराई है।
380 प्रॉपर्टी लगी हैं आज के ऑक्शन में
सोमवार को मेडा की एचआईजी और एमआईजी श्रेणी की 380 प्रोपर्टी ऑक्शन के लिए लगी थी। इन प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए 1891 बोलीदाता ई-ऑक्शन के माध्यम से बोली लगा रहे थे। लेकिन सर्वर में तकनीकी खामी आने के चलते बोली के लिए दोबारा मौका दिया जा रहा है।