मोहाली की फैक्ट्री में भीषण आग: 9 महीने की बच्ची की मौत; दो लोग झुलसे, शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी – Punjab News

Spread the love share



मोहाली में फैक्टरी में आग लगने से नौ महीने की बच्ची की मौत। शव को निकालने के बाद पुलिस की टीमें अस्पताल लेकर जाते हुए।

पंजाब के मोहाली में एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक नौ महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। आग देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। साथ ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच कर रही हैं।

सुबह पौने दस बजे के करीब मिली सूचना

जानकारी के मुताबिक यह मामला आज सुबह के समय का है। फेज-पांच में डी 39 नाम से एक फैक्ट्री है। जो लोहे की डाई बनाने का काम करती है। सुबह पौने दस बजे के करीब फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना मिली थी।

इसके बाद तुरंत मौके पर टीमें पहुंच गई। लेकिन आग काफी तेज थी। हीट काफी अधिक थी। इस वजह से आग बुझाने में दिक्कत आई। इस दौरान टीम ने पानी डालकर आग को बुझाना शुरू किया। इसके बाद टीम आग को कंट्रोल करते हुए आगे बढ़ी।

बैड के पास पड़ी था बच्ची का शव

फैक्ट्री के अंदर केबिन अस्थाई रूप से बना हुआ था। वहां पर एक बैड लगा हुआ था। साथ ही चाय बनाने के लिए रखा हुआ था। इस दौरान कौन में एक बैड लगाया हुआ था। वहां पर बैड के नीचे कोने में बच्ची का शव पड़ा था। जबकि इस आग में दो लोग जख्मी हुए हैं। इसमें एक महिला मुलाजिम बबीता और फैक्ट्री मालिक वरिंदर कुमार बताए जा रहे है। यह फैक्ट्री किराए पर चल रही थी।

दैनिक भास्कर इस न्यूज को लगातार अपडेट करेगा



Source link


Spread the love share