राजनाथ बोले- आतंकियों ने धर्म देखकर मारा: हमने उनका कर्म देखकर खात्मा किया; ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे

Spread the love share


  • कोई समाचार नहीं
  • राष्ट्रीय
  • भारत पाकिस्तान युद्ध एक्शन लाइव तस्वीरें वीडियो अपडेट; ऑपरेशन सिंदूर | कश्मीर पंजाब सीमा पीएम मोदी अमित शाह

नई दिल्ली/श्रीनगर28 मिनट पहलेलेखक: आशीष राय, सुनील मौर्य, रऊफ डार

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे। वे श्रीनगर के बादामी बाग छावनी भी गए। यहां उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार और गोले के टुकड़े देखे।

राजनाथ ने कहा कि, पहलगाम में आतंकियों ने धर्म देखकर निर्दोष लोगों को मारा था। हमने उनका कर्म देखकर खात्मा किया, ये हमारा धर्म था।

रक्षामंत्री के दौरे से पहले भारतीय सेना ने गुरुवार सुबह अवंतीपोरा के त्राल में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया इसमें एक टॉप कमांडर आसिफ शेख भी शामिल है।

इसके अलावा आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट को भी ढेर कर दिया गया है। ये तीनों पहलगाम हमले के बाद सरकार की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि अधिकारियों की तरफ से आतंकियों की मौत की पुष्टि होना बाकी है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले शोपियां जिले के केलर में 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। बुधवार को केलर से ही भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

पहलगाम हमले के बाद सरकार ने 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की थी

राजनाथ बोले- आतंकियों ने धर्म देखकर मारा: हमने उनका कर्म देखकर खात्मा किया; ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे

भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए …

लाइव अपडेट्स

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान मांगने वालों की लाइन में खड़ा मिलता है

राजनाथ ने कहा- पाकिस्तान जहां से खड़ा होता है वहां से मांगने वालों की लाइन शुरू हो जाती है। हाल ही में पाकिस्तान आईएमएफ से कर्ज मांगने गया। जबकि भारत उसी आईएमएफ को फंड देता है। रामचरित मानस में कहा गया है जहां सुमति तहं संपति नाना, जहां कुमति तहं विपत निधाना। यानी जहां सुमति होती है वहां संपन्नता आती है। जहां कुमति होती है वहां विपत्ति आती है।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया जानती है कि हमारी सेना का निशाना अचूक

साथियों आपको याद होगा लगभग 21 साल पहले स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सामने इस्लामाबाद ने डिक्लेयर किया था कि पाकिस्तान से आतंकवाद एक्सपोर्ट नहीं किया जाएगा, लेकिन पाकिस्तान ने धोखा दिया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दो टूक शब्दों में आतंकवाद के खिलाफ डिफाइन कर दिया है। उन्होंने कह दिया है कि अब कोई भी आतंकी वारदात एक्ट ऑफ वार मानी जाएगी। अगर सरहद पर से आतंकी घटना हुई तो बात बहुत दूर तक जाएगी। अब आतंकवाद पर कोई बात नहीं होगी अब बात होगी तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी। दुनिया जानती है कि हमारी सेना का निशाना अचूक है। वह जब निशाना लगाते हैं तो आतंकियों की गिनती का काम दुश्मन पर छोड़ देते हैं।

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के माथे पर वार करने वालों की छाती पर घाव किया

हमने तय किया कि धरती की छाती चीरकर दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करेंगे। मैं मानता हूं कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। हमने दिखा दिया है कि हम आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने भारत के मस्तिष्क पर वार किया तो हमने उनकी छाती पर वार किया।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजनाथ बोले- हम सिर्फ डिफेंस नहीं कार्रवाई भी करते हैं

रक्षामंत्री ने कहा- आपने जिस तरह पाकिस्तान की चौकियों और आतंकी ठिकानों का ध्वस्त किया उसे पाकिस्तान याद रखेगा। पूरे देश की शुभकामनाएं, प्रार्थनाएं और कृतज्ञताएं आपके साथ हैं। मैं एक तरह से उनका डाकिया बनकर आया हूं। भारत ने दिखा दिया कि हम सिर्फ डिफेंस नहीं करते जब वक्त आता है तब कठोर कार्रवाई भी करते हैं।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों से मिले

राजनाथ ने कहा- जिन बहादुर जवानों ने शहादत दी उन्हें नमन करता हूं। पहलगाम में मारे निर्दोष नागरिकों की स्मृति को भी नमन करता हूं। घायल सैनिकों के साहस को भी नमन करता हूं। इस विषम परिस्थिति में आपके बीच आकर खुद को बहुत गौरवान्वित कर रहा हूं। मैं आपका भले रक्षा मंत्री हूं उससे पहले भारत का नागरिक हूं। मैं एक नागरिक के रूप में आपका आभार व्यक्ति करने के लिए यहां उपस्थित हूं। जम्मू-कश्मीर की जनता ने आतंकियों के प्रति जिस तरह गुस्से का इजहार किया है उसे भी नमन करता हूं।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षामंत्री ने छावनी में देखे पाकिस्तानी गोले

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर के बादामी बाग छावनी पहुंचे। यहां पाकिस्तान की तरफ से गोले दागे गए थे। राजनाथ ने गोले के टुकड़ों को देखा।

05:54 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंचे

राजनाथ बोले- आतंकियों ने धर्म देखकर मारा: हमने उनका कर्म देखकर खात्मा किया; ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे

05:28 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिला ड्रोन

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थि​त श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में एक ड्रोन मिला है। सीमा से सटे संवेदनशील इलाके में गांव 12-ए के पास एक खेत में ग्रामीणों को गुरुवार सुबह 9:45 पर एक ड्रोन दिखाई दिया। बीएसएफ की टीम ने इलाके को घेर लिया।

05:26 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान व्यापारी तुर्किये से मार्बल नहीं खरीदेंगे

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच राजस्थान में तुर्किये को लेकर विरोध शुरू हो गया है। उदयपुर में मार्बल व्यापारियों ने घोषणा की है कि पाकिस्तान को समर्थन करने वाले तुर्किये से मार्बल नहीं खरीदेंगे।

04:40 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रियासी जिले में भी सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू

रियासी जिले के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध व्यक्तियों की हर गतिविधि पर सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

04:17 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के लिए रक्षामंत्री नई दिल्ली से रवाना

04:13 बजे15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बॉर्डर जिलों के स्कूल लगातार तीसरे दिन भी बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर जिलों के स्कूल लगातार तीसरे दिन भी बंद हैं।

04:10 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है।

03:58 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में लगातार दो रात शांति, दुकानें खुलीं, लोग घर लौटे

जम्मू क्षेत्र में सीजफायर लागू होने के बाद से लगातार दूसरी रात रही जब कोई बम साउंड या ड्रोन नहीं देखे गए। पुंछ, राजौरी, अखनूर, मेंढर जैसे नियंत्रण रेखा वाले इलाकों भी शांति रही। नॉर्मलेसी आ रही है, दुकानें खुल रही हैं। दूरस्थ इलाकों में जो लोग अपना घर छोड़कर अंदरूनी इलाकों में चले गए थे, वो अपने घर को वापस लौट रहे हैं।

03:44 बजे15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

DIG ने दैनिक भास्कर को बताया- एक आतंकी मारा गया

साउथ कश्मीर के DIG जावेद इकबाल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि अभी ऑपरेशन चल रहा है। 1 आतंकी मारा गया है। लेकिन अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है। अभी और आतंकियों की तलाश चल रही है। ऑपरेशन जारी है।

03:27 बजे15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

एनकाउंटर वाली जगह पर सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

02:59 बजे15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी

02:48 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

सेना ने राजौरी में मिले प्रोजेक्टाइल को डिफ्यूज किया

02:47 पूर्वाह्न15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में स्थिति सामान्य, कई इलाकों में स्कूल खुले

02:43 बजे15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में 48 घंटे में दूसरा एनकाउंटर, ग्राउंड रिपोर्ट

02:15 बजे15 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जैश ए मोहम्मद से जुड़े हैं त्राल में घेरे गए आतंकी

त्राल के जंगलों में जो आतंकी हैं वो जैश ए मोहम्मद (JeM) संगठन से जुड़े हुए हैं। 13 मई को मारे गए 3 आतंकी LeT के TRF से थे। जो आतंकी आज घेरे गए हैं इनके बारे में सूचना आ रही है कि इनके नाम भी 14 की लिस्ट में शामिल है। अभी ऑपरेशन जारी है।

04:53 PM14 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जंग किसी समस्या का हल नहीं: महबूबा मुफ्ती

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। जंग से कुछ हासिल नहीं होता, सिर्फ दोनों तरफ बेगुनाह लोग मारे जाते हैं।

महबूबा ने अपील की कि दोनों देशों के बीच चल रही संघर्ष विराम की प्रक्रिया को हादसे में न बदलने दिया जाए। हमें मिलकर इसे कायम रखना होगा और दोनों देशों को इसमें निवेश करना चाहिए।

04:52 PM14 मई 2025

  • कॉपी लिंक

PIB ने बताया- भारत की एयरस्ट्राइक में हमारे एसेट्स सुरक्षित रहे

PIB ने ये भी बताया कि भारत की पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक में हमारे किसी भी एसेट्स को नुकसान नहीं हुआ। भारत की निगरानी, प्लानिंग और डिलीवरी सिस्टम जबर्दस्त था। भारत की आधुनिक स्वदेशी टेक्नोलॉजी, लॉन्ग रेंज ड्रोन्स से लेकर गाइडेड युद्ध सामग्री कारगर साबित हुए।

04:52 PM14 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस बोली- सीजफायर की घोषणा ट्रम्प ने क्यों की, पीएम मोदी बताएं

कांग्रेस जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी सवाल कर रही है कि सीजफायर की पहली घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प क्यों करते हैं? ये अभूतपूर्व है। किसके कहने पर हुआ, किसने बात की, ये अलग बात है। पीएम नरेंद्र मोदी इस पर कुछ नहीं बोलते। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो बोलते हैं कि अमेरिका की भूमिका इतनी महत्वपूर्ण थी कि हमारे बिना युद्धविराम संभव नहीं था। इसका जवाब रूबियो के दोस्त भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर नहीं देते।

रूबियो कहते हैं कि भारत-पाकिस्तान पर वार्ता किसी तीसरी जगह बातचीत होनी चाहिए। इस पर भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री चुप हैं। हमने सवाल उठाया है कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री क्यों देश को विश्वास में नहीं लेते, राजनीतिक दलों को विश्वास में नहीं लेते कि अमेरिका की भूमिका क्या है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर दोहराया है कि हमारी वजह से ही युद्धविराम हुआ। इस पर पीएम चुप क्यों हैं?

04:51 PM14 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ISRO बोला- युद्ध के हालात में सैटेलाइट्स ने पूरी तटरेखा और उत्तरी हिस्से पर नजर रखी

ISRO चेयरमैन वी नारायणन ने 11 मई को बताया था कि हमारे 10 सैटेलाइट लगातार इस पर नजर रखे हुए थे कि देश के लोगों की सुरक्षा बनी रहे। हमने तय कर लिया था कि अपने सैटेलाइट्स से देश सेवा करेंगे। हमने 7 हजार किमी की तटरेखा पर नजर बनाए रखी। हमारे सैटेलाइट उत्तरी हिस्से पर नजर बनाए रहे। सैटेलाइट और ड्रोन टेक्नोलॉजी के बिना देश ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाता।

04:50 बजे14 मई 2025

  • कॉपी लिंक

PIB ने ऑपरेशन सिंदूर का ब्योरा दिया, कई तरह के एयर डिफेंस इस्तेमाल हुए

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने ऑपरेशन सिंदूर का ब्योरा जारी किया है। इसमें बताया कि भारत ने कई तरह के एयर डिफेंस सिस्टम जैसे पेचोरा, OSA-AK, लो लेवल एयर डिफेंस बंदूकें (LLAD guns), आकाश मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया। ऑपरेशन सिंदूर ने इन मिसाइलों को मार गिराया-

1. पीएल-15 मिसाइलें (चीन की हैं) 2. तुर्किये के ड्रोन्स, इनका नाम Yiha या YEEHAW हैं। 3. भारत ने कई लॉन्ज रेंज रॉकेट्स, क्वाडकॉप्टर और कॉमर्शियल ड्रोन नष्ट किए।

इनके मलबे को बाकायदा रिकवर किया गया और पहचान की गई। इससे पता चला कि भले ही पाकिस्तान को विदेशी मदद मिली हो, लेकिन भारत का स्वदेशी सिस्टम उन पर भारी पड़ा।

04:48 PM14 मई 2025

  • कॉपी लिंक

JNU ने तुर्किये यूनिवर्सिटी के साथ करार तोड़ा

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने तुर्किये की इनोनू यूनिवर्सिटी के साथ करार (MoU) रद्द कर दिया है।

04:45 PM14 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत में तुर्किये और चीन के X अकाउंट दिखे, 5 घंटे ब्लॉक रहे

भारत में तुर्किये ब्रॉडकास्टर TRT वर्ल्ड का X अकाउंट दिखना शुरू हो गया है। यह भारत में 5 घंटे ब्लॉक रहा।

वहीं, चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के X अकाउंट से बैन हटा लिया गया है। यह भी 5 घंटे बैन रहा।

खबरें और भी हैं…



Source link


Spread the love share