रेवाड़ी–रींगस रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही विशेष ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भेजे गए पत्र में दी है। रेलमंत्री द्वारा राव इंद्रजीत सिंह को लिखे पत्र में रेल मंत्री ने बताया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन संख्या 09637/09638 रेवाड़ी–रींगस के नियमित संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब यह ट्रेन पैसेंजर ट्रेन के रूप में ट्रेन संख्या 59633/59634 के तौर पर नियमित रूप से संचालित की जाएगी। लोगों को मिलेगी सुविधा रेल मंत्री ने अपने पत्र में सांसद राव इंद्रजीत सिंह से हुई चर्चा का भी उल्लेख किया है, जिसमें इस रेलगाड़ी को नियमित रूप से चलाने की मांग की गई थी। इस निर्णय से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को मिलेगा लाभ दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने बताया कि रेलवे के इस फैसले से खासकर दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से इस रेल सेवा के नियमित संचालन की मांग कर रहे थे। श्याम भक्तों को भी फायदा दिल्ली, गुरुग्राम व रेवाड़ी से हजारों की संख्या में रोजाना राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्याम भक्त जाते हैं। ऐसे में श्याम भक्तों को इस ट्रेन के नियमित चलने से काफी लाभ होगा।
Source link