इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर।
रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की है। विश्वविद्यालय में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमकॉम, 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए और बीएचएमसीटी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 1
।
बीएचएमसीटी एक चार वर्षीय कौशल-आधारित व्यवसायिक पाठ्यक्रम है। इस कोर्स में कुल 60 सीटें हैं। आवेदन के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर तेज सिंह ने बताया कि यह पाठ्यक्रम होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइंस, क्रूज और ट्रैवल कंपनियों में करियर के अवसर प्रदान करता है।
इंडस्ट्री इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी
विद्यार्थियों को इंडस्ट्री इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह कोर्स विद्यार्थियों को नवीनतम आतिथ्य प्रथाओं, सॉफ्ट स्किल्स तथा प्रोफेशनल ग्रुमिंग का प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे वे प्रतिस्पर्धात्मक वैश्विक बाजार में सफलतापूर्वक अपने करियर का निर्माण कर सकें।
इच्छुक विद्यार्थी 15 मई से 30 मई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन की हार्ड कॉपी 6 जून 2025 तक जमा करनी होगी।