रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने मनाया 19वां चार्टर डे: सुगंध रेस्टोरेंट में भव्य आयोजन, पूर्व अध्यक्षों के सेवा कार्यों का सम्मान – Moradabad News

Spread the love share




मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने सुगंध रेस्टोरेंट में अपना 19वां चार्टर दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों के सेवा कार्यों को सम्मानित किया गया और सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद परि बेटी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. गोविंद नौन्याल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों के अनुभव साझा किए। क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। चार्टर डे के अवसर पर क्लब सदस्यों ने केक काटकर खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने क्लब सदस्यों को पॉल हैरिस फैलोशिप और वैवाहिक वर्षगांठ के लिए भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने क्लब द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इन कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष अनिल शर्मा और सचिव अमित रस्तोगी ने अब तक किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी और सभी को शुभकामनाएं दीं। चार्टर प्रेजीडेंट नीरू रस्तोगी और चार्टर सदस्य रो. राकेश कुमार रस्तोगी ने क्लब की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा के संस्मरण सुनाए। रीजनल कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार रस्तोगी ने रोटरी के उद्देश्यों, सेवा और दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज अग्रवाल, अनिल शर्मा, अमित रस्तोगी, डॉ. गोविंद नौन्याल, राकेश कुमार रस्तोगी, डॉ. मनोज रस्तोगी, देवदीप रस्तोगी, रोहित रस्तोगी, विजय अरोड़ा, भारत भूषण सिक्का, रविंद्र रस्तोगी, सुनील पथिक सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सेवा और सामाजिक सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।



Source link


Spread the love share