लापता शिवसेना नेता का शव 11वें दिन ​खदान में मिला: महाराष्ट्र के पालघर जिले के घोलवड से 20 जनवरी को लापता हुए थे अशोक धोड़ी – Gujarat News

Spread the love share


शव शुक्रवार दोपहर वलसाड जिले के भिलाड़ में एक बंद पड़ी खदान में कार में मिला।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के घोलवड से 20 जनवरी को लापता हुए शिवसेना नेता का शव गुजरात के भिलाड में एक कार में मिला है। यह मामला शिवसेना नेता अशोक धोडी घोलवाड से 20 जनवरी को लापता हो जाने के बाद परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन

एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के बेटे आकाश धोड़ी ने पिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने और लापरवाह बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के घोलवड से 20 जनवरी को लापता हुए थे।

भाई का हाथ होने की आशंका गुरुवार को आकाश और उसकी मां को अशोक धोड़ी के लापता होने के पीछे उनके भाई का हाथ होने की आशंका हुई। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच समय-समय पर झगड़े होते थे और मेरे पति को हमेशा धमकी दी जाती थी। एक कार हादसे में उन्हें जान से मार देने का भी प्रयास किया गया था।

उनका भाई लीकर माफिया है। उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एक दिन पहले आकाश ने आरोप लगाया था कि शराब की गैरकानूनी गतिविधियों की उनके पिता ने कई बार शिकायतें की थी। मुख्य आरोपी के खिलाफ गुजरात में अनेक मामले भी दर्ज किए गए हैं।



Source link


Spread the love share