लुधियाना में महाराष्ट्र के आर्मी इंजीनियर ने किया सुसाइड: घर में लगाई फांसी, पत्नी के छोड़कर जाने से था परेशान – Ludhiana News

Spread the love share



लुधियाना में आर्मी के जवान नायक जय हरि विजय (34) ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके साथियों ने उसे लटका देखा तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने

निजी जीवन से था परेशान

लुधियाना आर्मी कैंप में तैनात नायक जय हरि विजय (34) ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, वह राफेल विभाग में बतौर इंजीनियर कार्यरत था और पिछले कुछ समय से अपनी निजी परेशानियों से जूझ रहा था। पुलिस जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी, जिससे वह काफी दुखी था।

आज जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी उसके कमरे में गए, जहां उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपा जाएगा।



Source link


Spread the love share