वाराणसी से गाजियाबाद की विमान सेवा शुरू: एयर इंडिया एक्सप्रेस के जहाज ने भरी उड़ान, पहले दिन 230 ने की यात्रा – Varanasi News

Spread the love share



वाराणसी एयरपोर्ट से हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद की सीधी विमान सेवा शुरू।

वाराणसी एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के बीच डायरेक्ट उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। गुरुवार को पहला विमान हिंडन एयरपोर्ट से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा और वाराणसी एयरपोर्ट से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान में पह

पश्चिम और पूर्वांचल को जोड़ेगी उड़ान एयर इंडिया के स्थानीय अधिकारियों ने बताया- काफी समय से गाजियाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की मांग चल रही थी। ऐसे में एसीआर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवा शुरू की गई है। यह पश्चिम और पूर्वांचल को जोड़ने का काम करेगी। इससे अब मेरठ और पश्चिम के अन्य जिलों के लोग बिना दिल्ली जाए आसानी से वाराणसी पहुंच सकेंगे। उनका समय भी बचेगा।

गाजियाबाद से आये थे 150 यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस के पहले विमान से सुबह वाराणसी से 150 यात्रियों ने उड़ान भरी। जो 11 बजकर 5 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां से दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर 130 यात्रियों को गाजियाबाद से लेकर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर 3 बजकर 10 मिनट पर पहुंचा।

इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की दूसरी विमान सेवा ने IX-1187 ने शाम 7 बजकर 25 मिनट पर गाजियाबाद से उड़ान भरी और 170 यात्रियों को लेकर रात 9 बजे वाराणसी पहुंचा। यहां से साढ़े 9 बजे रात में 80 यात्रियों के साथ गाजियाबाद रवाना हुआ और रात 11 बजे गाजियाबाद पहुंच गया।

किराया आम बजट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस के अधिकारियों ने बताया- इस विमान सेवा का किराया बिना टैक्स के 3500 से 4000 रुपए रखा गया है। फ्लेक्सी फेयर होने की वजह से यह घटता बढ़ता रहेगा। टूर ऑपरेटर सौरभ की मानें तो दिल्ली के यात्री अब गाजियाबाद से वाराणसी की फ्लाइट का रुख कर सकते हैं। क्योंकि गाजियाबाद से फेयर कम है। ऐसे रोजाना या हफ्ते में दिल्ली से आने वाले बिजनेस डेलीगेट्स गाजियाबाद से सफर कर सकते हैं।



Source link


Spread the love share