वार्ड 25 में रोड गलियां ब्लॉक, कौंसलर बेरी ने की शिकायत – Jalandhar News

Spread the love share


वार्ड 25 की पार्षद उमा बेरी ने जोन नंबर 5 में तैनात अफसरों की लिखित शिकायत नगर निगम में की है। कौंसलर ने बरसात में गलियों में पानी की ब्लॉकेज की संभावित दि​​​​​क्कत बताई है। रोड गलियां ब्लॉक हैं। कौंसलर ने एसडीओ गगन लूथरा के खिलाफ मेयर वनीत धीर को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड में सीवरेज की सफाई, सड़क और गलियों की मरम्मत और बरसात से पहले सफाई जैसे जरूरी काम नहीं हो रहे हैं। इससे वार्ड के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद उमा बेरी ने बताया कि बरसात के मौसम में मिलाप चौक से रेलवे रोड तक पानी भर जाता है, बावजूद न तो सीवर की सफाई करवाई जा रही है, न ही सुपर सक्शन मशीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चार अप्रैल 2025 को एसडीओ गगन लूथरा को पत्र लिखा गया था, लेकिन एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।



Source link


Spread the love share