गत शनिवार को विद्युत विभाग की टीम पर एक परिवार ने हमला किया, जिसमें जेई अजय शर्मा घायल हुए। अधिकारियों ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया और कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने गायब…
गत शनिवार को विद्युत विभाग की टीम के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तार न किए जाने से आक्रोशित विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होने मामले में गायब हुए मोबाईल फोन को बरामद करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गत 19 अक्टूबर को सवेरे गांव खेडीकरमू में राजस्व वसूली व बकाया को लेकर पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर एक परिवार ने हमला बोल दिया। हमले में जेई अजय शर्मा घायल हो गए थे। जेई ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद वसीम व नदीम पुत्रगण अनीस, एवं शबाना पत्नि अनीस, गुलिस्ता पत्नी नदीम एवं अन्य दो अज्ञात महिलाओं को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी वसीम, सहित दो महिलाओं अफसाना व नगमा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अन्य आरोपी अभी भी फरार है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पीडित जेई ने अन्य विद्युत अधिकारियों को साथ लेकर कोतवाली पुलिस का घेराव किया और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होने कहा कि घटना के दौरान घायब हुए मोबाईल को भी बरामद किया जाये। पुलिस ने जल्द की अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।