सीबीआई ने NCL के दो आधिकारियों से पूछताछ की: 20-25 लाख में ऑपरेटर की नौकरी देने का आरोप, फाइलें जब्त की – Singrauli News

Spread the love share



सिंगरौली स्थित नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के मुख्यालय पर जबलपुर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। गुरुवार को टीम ने भर्ती घोटाले के संबंध में दो वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की है।

मामला 2020-21 में हुई ऑपरेटर पदों की भर्ती से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अनीता वैश्य के अनुसार, एनसीएल के अधिकारियों ने 88 ऐसे लोगों को ऑपरेटर पद पर नियुक्त कर दिया, जो दसवीं की परीक्षा भी ठीक से पास नहीं कर पाए थे। इन उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा में 99% अंक दिए गए।

पैसे लेकर नियुक्ति करने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों ने प्रति उम्मीदवार 20 से 25 लाख रुपए की रिश्वत लेकर नियुक्तियां कीं। इस मामले में सीबीआई ने एनसीएल के तत्कालीन महाप्रबंधक चार्ल्स जस्टिस और प्रबंधक कार्मिक भर्ती हर्षवर्धन मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी

जबलपुर से आई पांच सदस्यीय सीबीआई टीम ने दोनों अधिकारियों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, टीम ने भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फाइलें भी जब्त की हैं। हालांकि, एनसीएल और सीबीआई दोनों ने ही इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।



Source link


Spread the love share