सैदपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में आईसीटी प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्रवक्ताओं ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों से…
सैदपुर। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) के सभागार में राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद लखनऊ की ओर से आईसीटी प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डायट प्रवक्ता शिवकुमार पाण्डेय, अभय चंद्रा और राकेश कुमार ने किया। डायट प्रवक्ता ने कहा कि आईसीटी की समझ की आवश्यकता वर्तमान एवं भविष्य में अति महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में आईसीटी की समझ से सभी शिक्षकों एवं छात्रों को अवगत होना पड़ेगा। प्रतियोगिताओं से शिक्षकों एवं छात्रों की प्रतिभाओं में निखार होता है। साथ ही शिक्षण की जरूरतों को पूरा करने में आईसीटी अपना योगदान देती है। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता के सभी नियमों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। आईसीटी प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लॉको से आये शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें पुरूष वर्ग में हथौड़ी देवकली कंपोजिट स्कूल के विपिन शुक्ला व महिला वर्ग में बासूपुर कंपोजिट स्कूल की अर्की मिश्रा अव्वल रहे। निर्णायक की भूमिका में अभय चंद्रा, राकेश व अन्य डायट प्रवक्ता रहे।