50 साल के गार्ड ने सोसायटी में की हरकत: बायोमैट्रिक के बहाने बच्ची से बैड टच, गार्ड गिरफ्तार – Bhopal News

Spread the love share



राजधानी में पांच दिन बाद फिर बैड टच का मामला सामने आया है। शहर की एक पॉश टाउनशिप के सिक्योरिटी गार्ड ने मंगलवार शाम 9 साल की मासूम से गलत हरकत की। गेट पर एंट्री के समय आरोपी ने मासूम के शरीर को गलत ढंग से छुआ। घर पहुंची डरी-सहमी बच्ची ने परिजनों को प

.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। आरोपी की उम्र 50 साल बताई गई है। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि टाउनशिप में रहने वाली 9 साल की बच्ची खेलने के लिए बाहर गई थी। शाम को वह टाउनशिप स्थित फ्लैट के लिए लौटी। गेट पर बायोमैट्रिक से एंट्री होती है।

मासूम की उंगली लगवाने के बहाने आरोपी गार्ड ने उसे गलत ढंग से छुआ। इससे मासूम बुरी तरह घबरा गई और घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बताई। आरोपी कितने समय से टाउनशिप में नौकरी कर रहा था। यह पता लगाया जा रहा है। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। बच्ची को सदमे से निकालने के लिए पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग भी कराई।

ट्यूशन टीचर के पति ने की थी गलत हरकत पांच दिन पहले अवधपुरी इलाके में ट्यूशन टीचर का पति नाबालिग छात्रा से गलत हरकत कर चुका है। छात्रा घर के पास रहने वाली टीचर से ट्यूशन पढ़ने आती थी। आरोपी ने मौका पाकर उसे बैड टच किया और मारपीट कर धमकाया भी था। जब छात्रा ने ट्यूशन आने से इंकार किया, तब मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।



Source link


Spread the love share