पुलिस पर हमला करने के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार
सकरा़ पुलिस ने शनिवार को सबहा एवं चिकनौटा गांव में छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने के आरोपित सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में पुलिस पर हमला करने के आरोपी सबहा गांव निवासी लखिंद्र राय, पंकज कुमार एवं लूट के आरोपी चिकनौटा गांव निवासी मनीष कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मालूम हो कि सबहा गांव में 13 जनवरी को महिला की बांध कर पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव लोगों ने हमला कर दिया था. इस दौरान पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गयी थी. मामले को लेकर सकरा थाने में केस दर्ज कराया गया था. केस में लखिंद्र एवं पंकज को नामजद किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है