10:28 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: बारिश की वजह से रुका मैच
बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है। आज मैच अपने नियमित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ था। हालांकि, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का रोहित का फैसला गलत साबित हुआ है। रोहित दो रन बनाकर आउट हुए और विराट कोहली और सरफराज खान खाता नहीं खोल सके। ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया ने 12.4 ओवर में 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शुभमन गिल अनफिट थे और आकाश दीप को आराम दिया गया है। इन दोनों की जगह सरफराज खान और कुलदीप यादव को मौका दिया गया।
10:08 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका
नौ के स्कोर पर ही भारत को दो झटके लगे थे। अब 10 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। रोहित (2) को टिम साउदी ने क्लीन बोल्ड किया था। विराट को नए तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने कैच आउट कराया। विराट खाता नहीं खोल सके और टेस्ट में उनका औसत प्रदर्शन जारी है। 2020 से लेकर अब तक टेस्ट में वह सिर्फ दो शतक लगा सके हैं। शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। विराट के आउट होने पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान मैट हेनरी की गेंद पर कॉन्वे को कैच थमा बैठे। विराट के बाद सरफराज भी खाता नहीं खोल सके। भारत का शीर्षक्रम लड़खड़ा गया है।
10:05 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: भारत को दूसरा झटका
नौ के स्कोर पर ही भारत को दो झटके लगे हैं। रोहित के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट चुके हैं। रोहित (2) को टिम साउदी ने क्लीन बोल्ड किया था। अब विराट को नए तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने कैच आउट कराया। विराट खाता नहीं खोल सके और टेस्ट में उनका औसत प्रदर्शन जारी है। 2020 से लेकर अब तक टेस्ट में वह सिर्फ दो शतक लगा सके हैं। शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
09:52 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: भारत को पहला झटका
भारतीय टीम को नौ के स्कोर पर पहला झटका लगा। टिम साउदी ने कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह दो रन बना सके। शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली चार की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं। रोहित ने साउदी की इन स्विंग गेंद को आगे बढ़कर मारने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले और पैर के बीच के गैप से विकेट में घुस गई। फिलहाल विराट के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
09:32 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू
भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। ओवरकास्ट कंडीशन है और कीवी तेज गेंदबाजों की गेंद स्विंग हो रही है। हालांकि, टीम इंडिया ने तीन ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं।
08:51 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के।
08:44 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह कवर के अंदर रहा है और हम समझते हैं कि शुरुआत में इसमें थोड़ी नमी हो सकती है, लेकिन पिच की प्रकृति ऐसी है कि आप पहले बोर्ड पर रन बनाना चाहेंगे। रोहित ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले टेस्ट खेलने वाली टीम से दो बदलाव हैं। शुभमन गिल 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उनकी जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, टॉम लाथम ने कहा, ‘विकेट को कवर के अंदर रखा गया है इसलिए उम्मीद है कि हम गेंद के साथ शुरुआत में इसका अच्छा उपयोग कर सकेंगे। मौसम खराब है, इसलिए हमारी यहां अच्छी तैयारी नहीं हो पाई है। एजाज पटेल के साथ तीन सीमर खेलेंगे। हमारे पास दो ऑलराउंडर हैं जो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
08:37 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: विलियम्सन के बिना उतरेगी कीवी टीम
कीवी टीम पहले मैच में केन विलियम्सन के बिना उतरेगी। विलियम्सन को श्रीलंका दौरे के दौरान चोट लगी थी। इससे वह अब तक उबर नहीं सके हैं। विलियम्सन कीवी स्क्वॉड में शामिल हैं, लेकिन वह बाकी के दो टेस्ट खेलेंगे या नहीं उस पर भी संशय बरकरार है। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे आठ में से पांच टेस्ट जीतने जरूरी हैं।
08:37 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: श्रीलंका दौरे की कड़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाकर भारत दौरे पर आई है। न्यूजीलैंड की कमान टॉम लाथम के हाथों में है और वह भारतीय चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे। भारत के सामने समस्याएं बड़ी नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। स्पिनरों के सामने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कीवी टीम को श्रीलंका ने 2-0 से हराया। अब भारत के रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खतरनाक स्पिनरों का सामना करना उनके लिए कठिन चुनौती होगा।
08:34 पूर्वाह्न, 17-अक्टूबर-2024
IND vs NZ Live Score: भारत और कीवी खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। वे मैदान में अभ्यास करते दिख रहे हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम और कई खिलाड़ी पिच का जायजा लेते दिखे। थोड़ी देर में टॉस होना है। पिच दो दिन तक कवर्स के अंदर रही है। ऐसे में नमी की वजह से तेज गेंदबाजों को शुरू में मदद मिल सकती है। इस मैच में रचिन रवींद्र पर खास ध्यान होगा।