चॉकलेट का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: कल्याणपुर में मासूम को घर ले गया अधेड़, CCTV में कैद हुई घटना; आरोपी गिरफ्तार – Kanpur News

Spread the love share




कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक अधेड़ ने मासूम को चॉकलेट का लालच देकर घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर बाहर भागी और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अकेला पाकर ले गया अंदर बैरी अकबरपुर गांव निवासी पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी, जो उस समय घर में अकेला था, उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। चीखते हुए भागी बच्ची, परिजनों को बताई आपबीती जैसे ही आरोपी ने हरकत की, बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी और वहां से भागकर घर पहुंच गई। घर पहुंचते ही वह रोने लगी। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान जब वहां के कैमरे चेक किए तो सारी घटना कैद मिली। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पास्को सहित अन्य गंभीर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पास्को सहित अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा सीसीटीवी में घटना कैद मिली है।



Source link


Spread the love share