जमालपुर स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Spread the love share


जमालपुर रेलवे थाना पुलिस ने स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के पास शराब तस्कर रौशन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानमुंगेररविवार, 20 अक्टूबर 2024 07:03 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

जमालपुर। निज प्रतिनिधि रेल थाना जमालपुर पुलिस ने जमालपुर स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के पास से एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 19 लीटर विदेशी शराब भी बरामदगी की है। इस बावत एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर पर श्रीमंत कुमार, अंजनी कुमार मिश्रा, विधानचंद्र सिंह गश्ती कर रहे थे। तभी सदिग्ध अवस्था में रौशन नामक युवक पुलिस की नजर में आया। तलाशी ली गयी तो उनके पास 12 पीस बलेंडर प्राइम विस्की, रॉयल चैलेंज का 750 एमएल का तीन पीस, किंग फिशर 500 एमएल का दो पीस बोतलें मिली। कुल मिलाकर 19 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर रौशन को गिरफ्तार किया है।



Source link


Spread the love share