बिहार की बिटिया अब पढ़ेगी साइंस, धर्मेंद्र प्रधान ने दिए एडमिशन के निर्देश, पूरा होगा डॉक्टर बनने का सपना

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Bihar Khushbu Story : बिहार के दियारा दानापुर की खूशबू का एक इमोशन वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने अपने साथ घर में हुए भेदभाव के बारे में बता था. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अब उन्हें आगे की पढ़ाई में…और पढ़ें

Bihar Khushbu Story : खुशबू बिहार के दानापुर दियारा की रहने वाली हैं.

Bihar Khushbu Story : बिहार के दानापुर की खुशबू अब अपने पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेंगी. यह आश्वासन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यूज 18 की रिपोर्टर से बात करते हुए खुशबू अपने साथ हुए भेदभाव के बारे में बताते हुए रो पड़ी थीं. उनका यह भावुक कर देने ने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था.

इसके बाद अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद खुशबू से बात की और आगे की पढ़ाई में मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने खुशबू का एडमिशन साइंस स्ट्रीम में करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश भी दिया. खुशबू का सपना डॉक्टर बनने का है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मन लगाकर पढ़ो. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में NDA की सरकार भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

एक नंबर कम आया तो नहीं पढ़ने दिया साइंस

न्यूज18 से बात करते हुए खुशूब ने बताया था, ”मेरे घर में आज भी मेरे और मेरे भाई के बीच भेदभाव होता है. भाई लोगों को पूरा फ्रीडम है और बहन लोगों को नहीं. इतना दूर पढ़ने आने नहीं देते हैं. जब मैं मैट्रिक में थे तो मां ने कहा था कि 400 नंबर आएंगे तभी साइंस में पढ़ने को मिलेगा. लेकिन 399 नंबर आए तो साइंस नहीं पढ़ने दिया. आर्ट्स में एडमिशन दिला दिया. घर पर एक्स्ट्रा पढ़ने का मन होता है तो फोन नहीं मिलता.” इतना कहकर खुशबू रोने लगती हैं.

खुशबू के माता-पिता क्या बोले?

न्यूज18 की रिपोर्टर ने खुशबू के माता-पिता से भी बात की. उन्होंने कहा कि साइंस में पैसा अधिक लगता है. पैसा रहता तो जरूर ही पढ़ाते. न्यूज18 की रिपोर्ट ने पूछा कि खुशबू के आंसू देखकर तकलीफ होती है? तो मां ने कहा कि क्यों नहीं होगी. बहुत होती है. उनके माता-पिता ने बताया कि खुशबू तीन बहन और दो भाई हैं. उनके पिता ने कहा कि साइंस में एडमिशन के लिए 7 हजार रुपये फीस लग रही थी. परिवर का पेट मजदूरी करके पालते हैं. ऐसे में उनके लिए फीस देना बहुत मुश्किल है.

घरआजीविका

बिहार की बिटिया बनेगी डॉक्टर, DM कराएंगे साइंस स्ट्रीम में एडमिशन



Source link


Spread the love share