भागलपुर विश्वविद्यालय का एनएसएस दल वडोदरा रवाना: राष्ट्रीय एकता शिविर में लेगा भाग, पीएम भी होंगे शामिल – Bhagalpur News

Spread the love share



राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) का सात सदस्यीय दल 28 नवंबर को वडोदरा के लिए रवाना हुआ। यह दल गुजरात के वडोदरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेगा।

.

बिहार से कुल 10 स्वयंसेवक में से 6 भागलपुर विश्वविद्यालय से

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि यह शिविर विशेष महत्व रखता है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। बिहार से कुल 10 स्वयंसेवक इस शिविर में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 6 भागलपुर विश्वविद्यालय से और 4 मुंगेर विश्वविद्यालय से हैं।

इन स्वयंसेवकों का चयन

इस दल में एसएसपीएस शंभूगंज, बांका कॉलेज से अनुभव कुमार; एसएसवी कॉलेज कहलगांव से पूजा कुमारी; सबौर कॉलेज से दीपक कुमार; महादेव सिंह कॉलेज से अमृता कुमारी; बीएन कॉलेज से कोमल कुमारी और टीएनबी कॉलेज से दिलखुश कुमार शामिल हैं। यह दल वहां बिहार की संस्कृति का प्रदर्शन करेगा और स्थानीय संस्कृति से परिचित होगा।

डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि बिहार के 10 सदस्यीय दल का नेतृत्व करने का दायित्व भी टीएमबीयू को दिया गया है। इसके लिए एसएसवी कॉलेज कहलगांव की इकाई एक के कार्यक्रम पदाधिकारी उमाशंकर पासवान को समन्वयक द्वारा दल नेता नामित किया गया है।



Source link


Spread the love share