Vrishchik Rashi: जानवरों और पानी से रहें सावधान! वृश्चिक राशि वालों पर भारी षष्ठम चंद्रमा, जानें राशिफल और उपाय

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 26 January 2026: 26 जनवरी 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति चिंताजनक है. ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, चंद्रमा के छठे भाव में होने से जलाघाट और जानवरों के हमले जैसे अशुभ योग बन रहे हैं. इसके साथ ही शनि और राहु के प्रभाव से धन हानि और गुप्त शत्रुओं का खतरा भी बना हुआ है. जानिए राशिफल और उपाय.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा:आज 26 जनवरी 2026 सोमवार के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार आज वृश्चिक राशि वालों के लिए कई अशुभ कारक योग बन रहे हैं. जिसके कारण विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

रहें विशेष सावधान, बना रहा अशुभ कारक योग

डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए खास कर के चंद्रमा खसष्ट होने के कारण यानी कि चंद्रमा छठे भाव में जाने के कारण अनेक प्रकार से कष्ट कारक एवं शत्रु भयाक्रांत कारक योग बन रहा है. चंद्रमा छठे भाव में होने के कारण जलाघाट, जानवरों का हमला, पेशाब से संबंधित समस्या, पेट से संबंधित समस्या और मस्तिष्क से संबंधित समस्या कारक योग बन रहा है.

अस्मष्ट बृहस्पति होने के कारण अनेक प्रकार से क्लेश कारक योग बन रहा है. शुक्र तृतीयस्त होने के कारण तो वही केतु कर्मस्त होने के कारण अनेक प्रकार से शोकाकुल कारक योग बना रहा है. शनि धन और पुत्र पक्ष में ह्रास कारक योग बना रहा है, क्योंकि शनि पंचम भाव में अकेले होने के कारण संतान और धन पक्ष में ह्रास कारक योग बना रहा है.

करें ये उपाय, होगा लाभ
राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि कारक योग बना रहा है. परंतु सूर्य, मंगल तृतीयस्त होने के कारण धन प्राप्ति कारक योग बन रहा है. डॉक्टर झा बताते हैं कि आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को सोमवार होने के कारण मार्कंडेय पुराण अंतर्गत दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करें एवं सफेद रंग का वस्त्र धारण करें.

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

अमित रंजन

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

घरखगोल

जानवरों और पानी से रहें सावधान! वृश्चिक राशि वालों पर भारी षष्ठम चंद्रमा



Source link


Spread the love share