Feng Shui: घर में रखें फेंगशुई के 5 लकी आइटम्स, बढ़ेगी रौनक

Spread the love share


फेंग शुई शास्त्र में भी वास्तु शास्त्र की ही तरह कई उपाय व तरीके बताएं गए हैं। इन तरीकों की मदद से आप अपने घर का माहौल खुशहाल बना सकते हैं। फेंग शुई चीनी शास्त्र है, जिसकी मदद से घर की नेगेटिव एनर्जी को भी कम किया जा सकता है। फेंग शुई चीनी शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं फेंग शुई के किन लकी आइटम्स को घर में रखने से रौनक बनी रहती है-

ये भी पढ़े:दशहरा पर तय होगा कब होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट बंद

घर में रखें फेंगशुई के 5 लकी आइटम्स

ईविल आई- अगर आप बुरी नजर से परेशान हैं तो अपने घर में ईविल आई ले आएं। घर में ईविल आई रखने से घर व परिवार के सदस्यों को बुरी नजर से बचाया जा सकता है।

जेड प्लांट- जेड प्लांट काफी लकी माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर के एन्ट्रेंस पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। न केवल ये पौधा ऑक्सीजन बढ़ाएगा बल्कि सुख-समृद्धि में वृद्धि भी करेगा।

कछुआ- फेंग शुई विद्या के अनुसार, घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में उत्तर की दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर जी से है। इसलिए उत्तर दिशा में पानी के जार में कछुआ रखने से आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। उत्तर दिशा में कछुआ रखने से भगवान कुबेर की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

चीनी सिक्के- फेंग शुई विद्या में चीनी सिक्कों का काफी महत्व है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़ें में बांधकर तिजोरी के अंदर रखने से दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

क्रिस्टल- फेंगशुई विद्या के अनुसार, घर में फेंग शुई क्रिस्टल रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में क्रिस्टल रखने से घर की समृद्धि बरकरार रहती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share