ऊना में होटल कर्मचारी की मौत: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, चंडीगढ़ में काम करता था – Amb News

Spread the love share



हिमाचल प्रदेश के ऊना में आज होटल कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जो वार्ड-6 भटोली का रहने वाला था। घटना भटोली गांव की है। सचिन चंडीगढ़ के एक होटल में काम करता था। वह कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ भटोली गांव में था

यहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक परिचित की मदद से उसे बाइक पर बसदेहड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बसदेहड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ऊना क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे ऊना ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मैहतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसपी अमित यादव के अनुसार मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share