इंद्रप्रीत सिंह पैरी और गैंगस्टर लॉरेंस।- फाइल फोटो।
चंडीगढ़ में गैंगवार में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह पैरी को शुरुआत से ही अपनी हत्या का खतरा था। 2022 में उसने एक इंटरव्यू यह बता जता दी थी। ये इंटरव्यू अब वायरल हो रहा है। उसका कहना था थ्रेट तो होते ही है। एंटी गैंग टारगेट
.
फिर पुलिस कहती है कि सुधरते नहीं। पिस्तौल क्यों रखते हो, फिर मर जाए। माना की आप हमें सिक्योरिटी नहीं दे सकते। गनमैन आप ने नहीं देने। कम से कम हमें लाइसेंस दो। हम डिफेंड तो करे। हथियार एक नंबर का। कल को कहीं गोली चलती है तो आप हमारे हथियार की फोरेंसिक जांच करवा लो।
चंडीगढ़ के सेक्टर‑26 टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम (1 दिसंबर) कार सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।
कॉलेज के दिनों में लॉरेंस और पैरी एक साथ। (फाइल फोटो)
अब पढ़िए इंटरव्यू में पैरी की 7 अहम बातें….
- लॉरेंस से कॉलेज में ही दोस्ती हुई: पैरी ने कहा कि हमारी एडमिशन 2010 में हुई थी। हम (लारेंस और मैं) क्लासमेट ही नहीं, फर्स्ट फ्रेंड थे। एक-दूसरे के बहुत करीब थे। वह रेसलिंग करता था और मेरी गेम बॉलीवाल थी। पर दोनों को वर्कआउट करना पड़ता था। इसलिए हम साथ जिम जाते थे, साथ डाइट खाते थे और कॉलेज में भी साथ घूमते-फिरते थे। उसी वजह से हमारी नजदीकी बहुत गहरी हो गई थी।
- मुझसे ज्यादा अग्रेसिव था लॉरेंस: वह पढ़ाई के लिए शहर आया था। जैसे ही मैंने चुनावों (पॉलिटिक्स) में कदम रखा, वह भी राजनीति में उतर आया। जितना मैं अग्रेसिव था। वह उससे भी ज्यादा अग्रेसिव था। उस आक्रामकता का उपयोग गलत जगहों पर हुआ। इन पार्टियों में आकर मैं जीतू..मैं जीतू। राजनीति में यह नहीं पता होता कि इलेक्शन समाप्त कहां पर जाकर होना है। इलेक्शन कभी खत्म नहीं होते। अपने बाजुओं का दम हमेशा चलता रहेगा।

इंद्रप्रीत (लेफ्ट साइड) में लॉरेंस बिश्नोई (सफेद कुर्ते-पायजामे में) और गोल्डी बराड़ (सबसे दाएं) के साथ नजर आ रहा है। – फाइल फोटो
- 2013 के बाद हार्डकोर क्रिमिनल घोषित किए: कॉलेज की छोटी-मोटी लड़ाइयां होती रहती हैं। जैसे हर कॉलेज में होती हैं। 2013 के बाद कुछ घटनाएं हुईं और हमें हार्डकोर क्रिमिनल घोषित कर दिया गया। जबकि हमने वैसा कुछ नहीं किया था। कॉलेज की लड़ाइयां सामान्य बात हैं, फिर भी कई बार लोग कहते थे- तुम पुलिस वालों के बेटे हो, इसलिए तुम यह सब करते हो। मैं उनसे पूछना चाहता हूं अगर तुम पुलिस वालों के बेटे हो, तो क्या हम फ्री में ऐसे ही जूते खाते रहेंगे।
- आगे पीछे होता तो पुलिस पीओ घोषित करेगी: अगले में दम होता है तो हमें मार लेता। हमारे में था हमने गिरा दिया। इसमें मेरी कोई गलती तो नहीं कि थप्पड़ खाने लग जाऊंगा। गलत तो मैंने कुछ भी नहीं किया। बचना है तो उसके दो तरीके हैं। या तो आप टक्कर दोगे या भाग जाओगे। अगर आज मैं आगे पीछे होता हूं तो कोर्ट मुझे पीओ घोषित करती है। पुलिस मुझे फिर जेल में डाल देगी। अगर मैं हथियार रखता हूं तो कोर्ट मुझे दोबारा पकड़ेगी। इस चीज का विकल्प तो कोई मिला ही नहीं। तभी तो लोग मरते हैं

सोपू पार्टी का स्टूडेंट इलेक्शन चुनाव के दौरान का पोस्टर (फाइल फोटो)
- मैं किसी केस में कनविक्ट नहीं: पैरी ने कहा कि एक आदमी जिसे वेपन की जरूरत है, ठीक है। यह कहते हैं कि आपको वेपन देंगे तो क्राइम करोगे। पिछले तो साबित नहीं हुए। मैं किसी में कनविक्ट नहीं हुआ हूं। करेंगे कैसे, कैमरे के नीचे वारदात हो रही है। उसमें मैं हूं नहीं। सजा कैसे करोगे।
- दुकानें चलाने वालों को हथियार दे रहे: मुझे हथियार की जरूरत है। मैं पेशी पर गया। छोड़ो मुझे कोर्ट ही जाना है। ठीक है। आदमी बीमार भी होता है। अस्पताल भी जाना है। सौ काम होते हैं। बाहर निकलूंगा मार देंगे। यह लाइसेंस कभी भी नहीं देंगे। जिन्हें कोई जरूरत नहीं है। दुकानें चला रहे हैं, उन्हें लाइसेंस दे रहे हैं। हमारी सेफ्टी है किसमें, कौन देगा। भगवान ही है। क्या करें।
- कम से कम लाइसेंस दो: थ्रेट तो होते ही हैं। एंटी गैंग टारगेट करेंगे। हमें भी पता है। लेकिन उसका विकल्प कोई नहीं है। फिर पुलिस कहती है कि सुधरते नहीं। पिस्तौल क्यों रखते हो, फिर मर जाएं। माना की आप हमें सिक्योरिटी नहीं दे सकते। गनमैन आपने नहीं देने। कम से कम हमें लाइसेंस दो। हम डिफेंड तो करें। हथियार एक नंबर का। कल को कहीं गोली चलती है तो आप हमारे हथियार की फोरेंसिक जांच करवा लो।


————————
ये खबरें भी पढ़ें…
चंडीगढ़ में पैरी मर्डर का VIDEO, दोस्त गोली मार उतरा, क्रेटा में बैठा, जाते हुए भी गोलियां मारीं

चंडीगढ़ के सेक्टर‑26 टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम कार सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचकूला CIA टीम ने वह क्रेटा कार भी बरामद कर ली है, जिसमें बैठकर हमलावर पहुंचे थे। इलाके की CCTV फुटेज में दो कारों में युवकों की आवाजाही भी कैद हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
चंडीगढ़ में युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या, जिम जाते गाड़ी घेरी; सवा महीने पहले शादी

चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम टिंबर मार्केट में 3 बदमाशों ने कार सवार युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसकी कार का पीछा किया। इसके बाद उसे घेरकर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाईं। सारी गोलियां युवक के शरीर पर लगीं। इसके बाद बदमाश क्रेटा कार में वहां से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…