‘यकीन नहीं हो रहा कि अचानक से पल भर में सिस्टर हमसे दूर चली गई। हमारी फैमिली में सबकुछ ठीक था, लेकिन अचानक सिस्टर दिव्यांका की तबियत बिगड़ी और वह फर्श पर गिरीं। उनके सिर में चोट लग गई। छोटा भाई दिपांशु उन्हें जब तक उसके पास पहुंचा तो पूरा शरीर ठंडा पड़ने लगे था। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने कहा कि अब इनमें कुछ नहीं बचा। मृत घोषित कर दिया।’ यह कहना है हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत पर उनके भाई हिमांशु सिरोही का। गाजियाबाद के उनके फ्लैट में परिवार के अलावा रिश्तेदार भी सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। कम उम्र में ही शोहरत पाने वाली दिव्यांका ने 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया था। उनकी लोकप्रियता को उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स से समझ सकते हैं। पहले दिव्यांका सिरोही को जानिए… परिवार में मामत, करीबियों का जमावड़ा दिव्यांका के निधन के बाद उनके परिवार पर भी गमों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम संस्कार के बाद उनके घर पर रिश्तेदार और परिचित लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। भाई हिमांशु सिरोही ने बताया कि अचानक बहन को हार्टअटैक आया, अचानक वह फर्श पर गिरीं, जिससे सिर में चोट लगी। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन वह बच नहीं सकीं। भाई हिमांशु ने कहा कि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया। भावुक होकर कहा कि हमें यकी नहीं था कि अचानक से ऐसा हो जाएगा। भाई, मम्मी और दूसरी सिस्टर को भी यकीन नहीं हो रहा। उसकी मौत के बाद दोनों भाई हिमांशु सिरोही, दीपांशु सिरोही और मां अनीता का रोक रोकर बुरा हाल है। बेटी की मौत के बाद मां अनीता बेसुध बेटी दिव्यांका की मौत के बाद मां अनीता सिरोही बेसुध हैं। पिता गजेंद्र सिंह सिरोही ट्रांसपोट्रर हैं। मां हाउस वाइफ। बेटी की मौत के बाद वह टूट गईं। परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार उन्हें समझा रहे हैं। मां बस इतना कह रहीं कि हे भगवान अचानक क्या हो गया, कोई बीमारी भी नहीं थी। डॉक्टर्स के पास ले जाने तक का भी टाइम नहीं मिला। 2018 में जॉब की, फिर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा था कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया। फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब भी की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं, तब मैंने जॉब छोड़ दी। इसके बाद हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत हुई। शादी पर कहा था- अभी इरादा नहीं शादी के सवाल पर दिव्यांका ने कहा था कि चाहे लव मैरिज हो या अरेंज, शादी का लड्डू खाकर भी पछताना पड़ता है और न खाकर भी। इसलिए बेहतर है कि न खाकर ही पछता लिया जाए। फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है। शादी के बाद भी कई चीजें संभालनी पड़ती हैं। मैं अपने परिवार के लिए बेटी नहीं, बेटे की तरह हूं। शूटिंग पर भाई को लेकर जाती थीं इंडस्ट्री को लेकर दिव्यांका ने कहा था कि अगर आप ठीक हों, तो सब कुछ ठीक है। हर जगह हर तरीके के लोग मिलते हैं। जो लोग मैनेज नहीं कर पाते, उनके लिए ये लाइन गंदी है। मेरे पास टीम है। मैं शूटिंग पर अपने भाई को लेकर जाती हूं। पापा को डायबिटीज है, इसलिए वह जा नहीं सकते। ————-
यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन:घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद जमीन पर गिरीं; 50 से ज्यादा गानों में काम कर चुकीं हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन हो गया। मंगलवार की देर रात यूपी के गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा से प्रोडयूशर जीतू और कलाकार विकास उनके घर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें
Source link