लातेहार में 7.5 लाख के जेवरात से भरा झोला चोरी: सीसीटीवी में दिखे बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देते – latehar News

Spread the love share



व्यवसायी रामेश्वर प्रसाद सोनी ने बताया कि दुकान का ताला खोलते समय उन्होंने अपना झोला बाइक पर टांग रखा था।

लातेहार में मनिका थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक जेवर व्यवसायी के साथ चोरी की घटना हुई। व्यवसायी रामेश्वर प्रसाद सोनी ने बताया कि मंगलवार को अपनी दुकान पर पहुंचे। दुकान का ताला खोलते समय उन्होंने अपना झोला बाइक पर टांग रखा था।

जब वह ताला खोलकर बाइक की तरफ लौटे तो झोला गायब था। झोले में लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए के जेवर थे। व्यवसायी ने तुरंत आसपास खोजबीन की और शोर मचाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की

उन्होंने इसकी शिकायत मनिका थाना में दर्ज कराई। मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में दो युवक बाइक पर आते दिखे। उन्होंने व्यवसायी की बाइक से झोला उठाया और फरार हो गए।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।



Source link


Spread the love share