सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह की जयंती: अमेठी सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, समाजवादी विचारधारा आगे बढ़ाने का संकल्प – Amethi District News

Spread the love share



मुलायम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते सपाई।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर अमेठी के गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्

.

सभा की शुरुआत स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी यादों को नमन करते हुए हुई। इस अवसर पर उनके समाजवादी आदर्शों को आत्मसात करने और उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष बोले- ‘मुलायम संघर्ष के प्रतीक’ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा, “मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन समाजवाद और संघर्ष की प्रेरणा देता है। गरीब, मजदूर और किसानों के अधिकारों के लिए उन्होंने हमेशा आवाज उठाई। उनके विचार हमें हर परिस्थिति में जनता की भलाई के लिए काम करने को प्रेरित करते हैं।” सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र एडवोकेट ने कहा, “मुलायम सिंह यादव का योगदान भारतीय राजनीति में मील का पत्थर है। उनकी नीतियां और संघर्षशीलता हमेशा हमें प्रेरित करेंगी।”

नेताओं ने साझा किए विचार सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजदूर सभा राम सिंह, अरसद अहमद, गुंजन सिंह, दीपू तिवारी, उदय प्रताप सिंह, राकेश यादव, पंकज शुक्ल, प्रतिमा, मो. मुस्लिम और जुनून हसन सहित अन्य नेताओं ने भी मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और स्व. मुलायम सिंह यादव के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।



Source link


Spread the love share