07:17 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 400 के पार
इंग्लैंड का स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। क्रिस वोक्स 13 और ब्रायडन कार्स दो रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड अब भी भारत से 67 रन पीछे है।
07:13 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: 99 रन बनाकर आउट हुए ब्रूक
हैरी ब्रूक अपने नौवें टेस्ट शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। वह 112 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रिस वोक्स का साथ देने ब्रायडन कार्स आए हैं।
06:59 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: शतक के करीब पहुंचे ब्रूक
हैरी ब्रूक शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 109 गेंदों में 97 रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर भी 380 के पार पहुंच गया है।
06:28 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: प्रसिद्ध ने तोड़ी ने ब्रूक-स्मिथ की 70+ रन की साझेदारी
प्रसिद्ध कृष्णा ने हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की 73 रनों की साझेदारी को दूसरे सत्र में तोड़ दिया। उन्होंने स्मिथ को अपना शिकार बनाया। बाउंड्री लाइन पर खड़े जडेजा ने शानदार कैच लपका, लेकिन इससे पहले वह बाउंड्री के पार जाते उन्होंने साई सुदर्शन की तरफ गेंद फेंकी और उन्होंने उसे लपक लिया। इस तरह इंग्लैंड को छठा झटका लगा। स्मिथ 52 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। अब ब्रूक का साथ देने क्रिस वोक्स आए हैं।
06:15 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को इस सत्र में छठे विकेट की तलाश होगी।
05:42 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 327/5
लंच तक इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 327 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 77 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन और जेमी स्मिथ 45 गेंदों में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। अभी भी इंग्लैंड भारत से 144 रन पीछे है।
05:19 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: हैरी ब्रूक ने जड़ा पचासा
हैरी ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और जेमी स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर भी 300 के पार पहुंच गया है।
04:57 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: सिराज ने तोड़ी स्टोक्स-ब्रूक की अर्धशतकीय साझेदारी
सिराज ने इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया। वह 52 गेंदों में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। स्टोक्स ने ब्रूक के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े। अब क्रीज पर जेमी स्मिथ आए हैं। 68 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 286/5 है।
04:37 PM, 22-JUN-2025
IND vs ENG Live Score: ब्रूक-स्टोक्स के बीच 40+ रन की साझेदारी
ब्रूक और स्टोक्स के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 268/4 है।
04:04 PM, 22-JUN-2025
ND vs ENG Live Score: हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स की साझेदारी बनाने की कोशिश
हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स के बीच एक अच्छी साझेदारी बनाने की कोशिश हो रही है। दोनों 30 गेंदों का सामना कर चुके हैं और 19 रन की साझेदारी निभा चुके हैं।