कुविवि में भूख हड़ताल पर बैठे फिर दो छात्रों की तबीयत बिगड़ी

Spread the love share


नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया…

न्यूज़रैप हिन्दुस्ताननैनीतालगुरु, 10 अक्टूबर 2024 02:17 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं की ओर से शुरू किया गया आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे दो अन्य छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इससे पूर्व भी बुधवार को दो छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया था। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से शासन से वार्ता के बाद जल्द तिथि घोषित किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

बता दें कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित किए जाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने सोमवार को विवि मुख्यालय में प्रदर्शन किया। मंगलवार से छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान आशीष कबड़वाल, विशाल बिष्ट, अभिषेक कुमार, अंशुल कुमार तथा सौरभ कुमार ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को अभिषेक कुमार तथा सौरभ कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। एंबुलेंस से दोनों को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद दोनों बगैर दवा खाए फिर से हड़ताल में शामिल हो गए। गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठे आशीष कबड़वाल तथा विशाल बिष्ट की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। इस दौरान छात्रा नेता वैष्णवी ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्र नेताओं का कहना है, कि शासन की ओर से चुनाव को लेकर तिथि घोषित नहीं की जा रही है। जिससे सेमेस्टर प्रणाली के तहत अध्यनरत छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से चुनाव के लिए तिथि घोषित किए जाने की मांग की है। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि चुनाव की तिथि को लेकर लगातार शासन से वार्ता चल रही है। शासन के निर्देशों के क्रम में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। फिलहाल छात्रों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, करन सती, मोहित बिष्ट, भास्कर जोशी, मोनिका, तनीषा, शार्दुल नेगी, राहुल पडियार, निशांत कुमार आदि शामिल रहे।



Source link


Spread the love share