पाली पुलिस ने एक दिन में पकड़े 139 आरोपी: 84 टीमों ने 373 ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा – Pali (Marwar) News

Spread the love share


देसूरी थाना पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपी।

पाली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए 84 टीमें बनाई। जिन्होंने बदमाशों की धरपकड़ के लिए 373 ठिकानों पर दबिश देकर 139 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

.

SP आदर्श सिधु ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विभिन्न मुकदमों में फरार और कोर्ट से मफरूर चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हो चुके हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश के लिए विभिन्न केस में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पहले भी अलसुबह एरिया डोमिनेशन कार्रवाई कराई। 334 पुलिसकर्मियों ने 373 जगह दी दबिश।

जेतपुर थाना पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपी।

पाली मुख्यालय एएसपी विपिन शर्मा और बाली एएसपी चैनसिंह महेचा के नेतृत्व में सभी एएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी से लेकर कॉन्स्टेबल तक को टीम में शामिल कर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश का टॉस्क दिया। एरिया डोमिनेशन के लिए पुलिस की 84 टीमों में 334 पुलिसकर्मियों ने 373 जगह दबिश दी। कार्रवाई में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित 139 अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए। लोकल एवं स्पेशल एक्ट में 4 प्रकरण दर्ज करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसमें 6 हार्डकोर एवं 96 हिस्ट्रीशीटर को ठिकाने चैक कर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट नोट डाला।



Source link


Spread the love share