Page not found – Prabhat Khabar

Spread the love share


Border Rangoli Design for Diwali: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में सजावट का माहौल बन जाता है. दीयों की रोशनी, मिठाइयों की खुशबू और रंगोली की सुंदरता मिलकर त्योहार की रौनक को दोगुना कर देती है. दरवाजे के आस-पास बनी रंगोली डिजाइन मां लक्ष्मी के स्वागत का संदेश देती है.

अगर आप भी अपने आंगन या दरवाजे के लिए साइड बॉर्डर वाली रंगोली डिजाइन देख रहे हैं, तो यहां बताई गई बॉर्डर रंगोली डिज़ाइन बिल्कुल सही चॉइस है. ये डिजाइन कम समय में तैयार हो जाते हैं, और घर की मेंन एंटेरेंस को खूबसूरत बना देते हैं.

Border Rangoli Design for Diwali: इस दिवाली बनाएं आसान और सुंदर बॉर्डर रंगोली, हर कोई करेगा तारीफ

1. Simple Border Rangoli Designs – सिम्पल बॉर्डर रंगोली डिजाइन

सरल बॉर्डर रंगोली डिज़ाइन

अगर आप रंगोली बनाने में बहुत माहिर नहीं हैं, तो सिंपल बॉर्डर डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं. इसके लिए केवल दो या तीन रंगों का उपयोग करें – जैसे लाल, पीला और सफेद.

बॉर्डर रंगोली डिज़ाइन मि
Border rangoli design for diwali: घर के मुख्य द्वार को सजाएं आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइनों से 7

दीयों या दरवाजे के किनारों पर लहरदार या गोलाकार पैटर्न बनाएं. अंत में छोटे-छोटे दिये या फूलों की पंखुड़ियों से इसे सजाएं, जिससे एक खूबसूरत लुक मिल जाएगा.

2. Simple Flower Rangoli Designs – फूलों वाली रंगोली डिजाइन

सरल फूल रंगोली डिजाइन
सरल फूल रंगोली डिजाइन

फूलों से बनी रंगोली हर किसी को पसंद आती है. आप गेंदे, गुलाब और पत्तियों का इस्तेमाल कर एक फ्लावर बॉर्डर रंगोली बना सकती हैं. इसे आप अपने घर की चौखट, मंदिर के पास या हॉल के किनारों पर बना सकती हैं. फूलों की खुशबू और उनके रंग इस डिजाइन को और खास बना देते हैं.

यह भी पढ़ें: Beautiful Rangoli Designs for Office: ऑफिस को दे एकदम दिवाली वाली वाइब – बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन

3. Dot to Dot Rangoli Design – बिन्दु से बिन्दु रंगोली डिजाइन

दिवाली 2025 के लिए डॉट टू डॉट रंगोली डिज़ाइन
दिवाली 2025 के लिए डॉट टू डॉट रंगोली डिज़ाइन

इस तरह की डिजाइन पारंपरिक होते हुए भी बहुत आसान है. इसमें पहले छोटे-छोटे बिंदु (डॉट्स) बनाएं और फिर उन्हें जोड़कर कोई पैटर्न तैयार करें. यह डिजाइन आपको क्लासिक साउथ इंडियन रंगोली का एहसास दिलाएगी. इसे बॉर्डर के रूप में दरवाजे के दोनों ओर बनाया जा सकता है – यह सरल, सुंदर और समय की बचत करने वाला आइडिया है.

4. Traditional Rangoli Design – पारंपरिक रंगोली डिजाइन

पारंपरिक रंगोली डिज़ाइन
पारंपरिक रंगोली डिज़ाइन

अगर आप दिवाली पर ग्रैंड डेकोरेशन चाहती हैं, तो ट्रेडिशनल बॉर्डर रंगोली डिजाइन चुनें. इसमें आप मोर, कमल या दीयों के पैटर्न बना सकती हैं. लाल, नीले, हरे और सुनहरे रंगों का इस्तेमाल कर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.

दिवाली के लिए बॉर्डर रंगोली डिज़ाइन
बॉर्डर रंगोली डिज़ाइन

इस दिवाली अपने घर को इन चार Border Rangoli Designs से सजाएं और अपने आंगन को एक नई पहचान दें.

यह भी पढ़ें: Significance of Flowers in Diwali Puja: दीपावली पूजन में इन 5 फूलों का होता है विशेष महत्व, मां लक्ष्मी, गणेश और धन के देवता होते हैं प्रसन्न

यह भी पढ़ें: Diwali Decoration Ideas: रोशनी से जगमग होगा हर एक कोना – घर को सजाएं इन 5 क्रिएटिव तरीकों से

पोस्ट Border Rangoli Design for Diwali: घर के मुख्य द्वार को सजाएं आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइनों से पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share